दूल्हा बन साहिल ब्याह ले जाएंगे दुल्हनियां दीया को
बाॅलीवुड की माॅडल, एक्ट्रेस, पूर्व सुंदरी दीया मिर्जा की आज शादी है। यह शादी बाॅलीवुड की मंहगी शादियों की लिस्ट में शामिल है। दीया मिर्जा ने शादी-मेंहदी के लिए ड्रेस डिजायनर से स्पेशल ड्रेस डिजायन करवाएं हैं। जिन पर दीया ने काफी खर्चा किया है। शादी से पहले मेंहदी की रस्म में दिया ने सोने के तारों और चंदेरी फैब्रिक से तैयार ड्रेस को पहना। जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। दूसरी तरफ साहिल संघा भी काले रंग की शेरवानी में दीया को मात देते नजर आ रहे थे। दोनों के परिवार मेंहदी की रस्म में शामिल हुए। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं मेंहदी के दिन दीया की खूबसूरती में कैसे लगे चार चांद.......


Click it and Unblock the Notifications











