एक मौका चाहती हैं दीपिका पादुकोण

By Jaya Nigam

Salman Khan, Deepika Padukone
हेडलाइन पढ़ कर आप यही सोच रहे होंगे कि आखिर दीपिका को किस मौके की तलाश है। दीपिका उन नयी नवेली अभिनेत्रियों में से हैं जिनसे जो भी मिलता है वह इंप्रेस हुए बगैर नहीं रहता। हाल ही में उन्हे ट्विटर पर शम्मी कपूर की ओर से डेट पर चलने का निमंत्रण भी मिला। अब ये डेट कैसी होगी और ये सडेन इंग्विटेशन उन्हे कैसे मिला ये तो दीपिका और शम्मी ही जानें। फिर भी ये तो है कि दीपिका कफी खुशकिस्मत हैं कि हर कोई उनका साथ चाहता है।

पढ़ें - अफेयर की अफवाहों से बेपरवाह दीपिका

पर खबर शम्मी कपूर की नहीं दीपिका की है कि आखिर वह कौन खुशकिस्मत है जो दीपिका की पसंद है। नहीं-नहीं आप आगर सोचना भी चाहें तो भी पता नहीं कर सकता। इस समय या उनकी बीती जिंदगी में दिखई देने वाला एक भी शख्स दीपिका की चाहत नहीं बन सका है। और तो और ये नाम रनबीर कपूर का भी नहीं है। बल्कि ये नाम है हर दिल अजीज सलमान खान का। हल ही में दीपिका ने बताया है कि वह सलमान के साथ फिल्म करने की बेहद इच्छुक हैं। लेकिन अफसोस फिलहाल उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो सकती क्योंकि अभी उनके पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

आपको नहीं लगता कि दापिका की ये इच्छा भी उतनी ही रहस्यमयी है जितनी शम्मी जी की ओर से उनको ट्रीट पर ले जाने का प्रस्ताव। नहीं-नहीं ये इतना भी अजीब नहीं। जरा सा सोचते ही आप को समझ में आ जाएगा। अरे भाई दीपिका को उनके लव बर्ड रनबीर कपूर से अलग करने वाली कैटरीना कैफ के चहेते जो हैं सलमान। अब अगर कैट के काबू में रनबीर हैं तो दीपिका क्या उन्हे यूं ही छोड़ देंगी। सलमान की चाहत और उन की फैन होने की ये रहस्यमय ख्वाहिश बताती है कि दीपिका कैट को जलाने का एक मौका जरूर चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X