अफेयर की अफवाहों से बेपरवाह दीपिका

वह कहती हैं कि वह इस तथ्य को स्वीकार करना सीख रही हैं कि जब आपको सफलता मिलती है तो इस तरह की चर्चाएं भी सामने आती हैं। दीपिका का मानना है, "इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं जैसा जीवन चाहती थी वैसा ही जीवन जी रही हूं। मैं समझती हूं कि मैंने जो काम किया है उसके बाद ही इस तरह की चर्चाएं आई हैं और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। मैं अपने जीवन और काम से बहुत खुश हूं।"
फिलहाल वो अपनी फिल्म 'ब्रेक के बाद' की शूटिंग भी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके सह-कलाकार इमरान खान हैं। बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों से अलग दीपिका साइज जीरो में विश्वास नहीं रखतीं। वह कहती हैं, "मुझे नहीं लगता कि जीरो साइज होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। भारतीय खूबसूरती साइज जीरो में नहीं बल्कि हमेशा स्वस्थ दिखने में भरोसा करती है।"
दीपिका पादुकोण फरहान अख्तर बॉलीवुड ब्रेक के बाद रणबीर कपूर सिद्धार्थ माल्या bollywood break ke baad deepika padukone farhan akhtar ranbeer kapoor siddharth malya


Click it and Unblock the Notifications