संगीत प्रैक्टिस: शादी की अफवाहों के बीच इस गाने पर थिरके रणवीर - दीपिका!
एक ओर उनकी शादी की अफवाहों से बाज़ार गर्म है। ऐसे प्रपोज़ किया...वैसे प्रपोज़ किया। गुलाब देकर किया या शॉपिंग कराते वक्त किया। आई लव यू बोला या मैंने प्यार किया। लेकिन इन दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता। जैसे ही दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह ने फराह खान की बर्थ डे पार्टी में प्रपोज़ किया वैसे ही इधर मीडिया में ताज़ा अफवाहों की खेप शुरू हो गई।
लेकिन इन सब बातों से बेखबर ये प्रेमी जोड़ा पार्टी इंजॉय करते दिखा। फराह खान की बर्थ डे पार्टी पर म्यूज़िक था 80 और 90 रे दशक का। तो जैसे ही डीजे साजिद खान ने सिलसिला का हिट ट्रैक रंग बरसे बजाया तो ये दोनों ही बच्चन फैन खुद को रोक नहीं पाए और जमकर नाचे। उनका साथ दिया सोनम कपूर और कंगना रनौत ने। वहीं माधुरी दीक्षित, लारा दत्ता और अभिषेक - ऐश्वर्या ने भी इन्हें जॉइन किया। वहीं इसके बाद सबने आप जैसा कोई मेरी ज़िदगी में आए और डिस्को डांसर पर भी जमकर डांस किया।
ALSO SEE: PICS: फराह की पार्टी पर सोनम,दीपिका को तबू ने दी कड़ी टक्कर
गौरतलब है कि दीपिका-रणवीर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों ये मालदीव में वेकेशन मनाते हुए स्पॉट किए गए थे। दीपिका-रणवीर ने पहली बार 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' में साथ काम किया। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन बहुत अच्छी दिखी थी, लेकिन फिल्म रिलीज होते-होते दोनों की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी जम गई। वैसे दीपिका और रणवीर अपने रिश्ते को स्वीकार कर चुके हैं। अब बस बैंड बाजा बारात!
ALSO READ: 10 कारण क्यों है दीपिका पादुकोण सबकी फेवरिट


Click it and Unblock the Notifications
