आईफा में साथ नजर आयेंगे दीपिका-रणबीर?

बॉलीवुड के लिए हमेशा से आईफा अवार्ड समारोह काफी मायने रखते हैं। भारत के नामचीन कलाकार इस समारोह में शामिल होने के लिए अपने जरूरी से जरूरी काम को भी बॉय-बॉय कर देते हैं। एक बार फिर से आईफा अवार्ड समारोह शुरू होने जा रहे हैं जिसमें शिरकत करने के लिए कौन-कौन से सितारे जा रहे हैं इस बारे में तो खुलासा नहीं हुआ है लेकिन फिर भी आईफा में अपने जलवे बिखेरने वालों में से पहला नाम सबके सामने आ गया है और वह नाम है अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का।

जो पहली बार आईफा की धरती पर स्टेज पर परफार्म करेंगी। जिसे लेकर काफी खुश और उत्साहित दीपिका ने कहा कि वह इस बात के लिए काफी उत्साहित हैं। यह मेरा पहला मकाउ दौरा होगा। मैं वहां अपनी फिल्मों के हिट सॉंग बलम पिचकारी.. और कॉकटेल के गानों पर डांस करूंगी।

हालांकि दीपिका ने यह नहीं बताया कि उनके साथ स्टेज पर उनके दोस्त और पुराने प्रेमी रणबीर कपूर आयेंगे कि नहीं क्योंकि भले ही दीपिका पहली बार मकाउ में परफार्म करने वाली हों लेकिन आईफा में पिछले दो सालों से रणबीर का जलवा बरकरार है। पिछली बार तो आईफा में केवल रणबीर कपूर ही छाये हुए थे।

इस बार भी दीपिका की हिट फिल्म यह जवानी है दीवानी..के हीरो रणबीर ही थे ऐसे में हो सकता है कि वह दीपिका के साथ स्टेज शेयर करें। वैसे एक बात आपको यहां हम आपको यह भी बता दें कि पिछले साल रणबीर-नरगिस फाकरी के प्रेम प्रसंगो से आईफा के गलियारे भरे पड़े थे देखते है इस बार रणबीर-दीपिका के किस्से आईफा में लोगों को सुनायी पड़ते हैं या नहीं।

आपको बता दें कि आईफा अवार्ड के 14वें संस्करण का आयोजन छह जुलाई को वेनेशियन मकाउ में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X