'कुली नंबर 1' के बाद 'बीवी नंबर 1' रीमेक की हो रही है तैयारी? सामने आई बड़ी जानकारी!
सुपरस्टार वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 2 हाल ही में रिलीज हुई थी और ये फिल्म गोविंदा- करिश्मा कपूर की फिल्म की रीमेक थी। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई इसको लेकर लोगों ने काफी निगेटिव रिव्यू दिए थे। कुछ लोगों का कहना था कि मेकर्स को इस फिल्म का रीमेक नहीं बनाना चाहिए थे। लेकिन इस समय एक ऐसी खबर आ रही है जो कि लोगों को काफी चौकाने वाली है।
पता चला है कि डेविड धवन ये सोच रहे हैं कि वो सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर 1 का रीमेक बनाए। इस फिल्म में भी वरुण धवन की नजर आएंगे। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन गॉशिप गलियारों में ये बात सुनाई दे रही है। इस मामले में मेकर्स का भी एक बयान सामने आया है। मेकर्स का कहना है कि इस फिल्म के रीमेक की बात करें तो वो कहीं ना कहीं उनके दिमाग में चल रहा है लेकिन अभी ऐसा कुछ भी कहना काफी जल्दबाजी होगा।
दिग्गज गायिका आशा भोसले का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, ट्विटर पर किया फैंस को आगाह


Click it and Unblock the Notifications