चोरी की नहीं डार्लिंग: विशाल भारद्वाज

फिल्म के निर्देशक और संगीतकार विशाल भारद्वाज का कहना है कि फिल्म में प्रियंका एक रूसी व्यक्ति से शादी करती है, जो एक सैनिक रह चुका है। उसे रिझाने के लिए प्रियंका ने ने 'डार्लिग' गीत गाया है।
शाहिद ने ठुकराई थी '7 खून माफ' | सात खून माफ की लेटेस्ट गैलरी
कलिंका रूस का सबसे चर्चित लोकगीत है, जिसका कम-से-कम 15 फिल्मों में इस्तेमाल किया गया है। 'मकबूल', 'ओंकारा' और 'कमीने' जैसी फिल्में बनाने वाले भारद्वाज ने कहा कि कुछ लोग इस गीत के चोरी किए जाने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन यह गीत रूसी लोक गीत पर आधारित है।
रस्किन बांड की कहानी 'सुसाना'स सेवेन हसबैंड' पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ मुख्य भूमिका में नील नितिन मुकेश, नसीरुद्दीन शाह, जॉन अब्राहम, इरफान खान, अन्नू कपूर, नसीरुद्दीन शाह के सबसे छोटे बेटे विवान शाह और रूसी कलाकार अलेक्जेंडर दैचेंको ने काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications