शाहिद ने ठुकराई थी '7 खून माफ'

By Neha Nautiyal

Shahid Kapoor
विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म '7 खून माफ' में मुख्य किरदार निभा रही प्रियंका चोपड़ा सात अभिनेताओं के साथ काम कर रही हैं लेकिन इस फिल्म से उनके ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर नदारद हैं।

प्रियंका के साथ अपने रिश्ते के कारण अक्सर चर्चाओं में रहने वाले शाहिद ने इस फिल्म में प्रियंका के सात पतियों में एक पति का किरदार निभाने से इंकार कर दिया था।

सात खून माफ की लेटेस्ट गैलरी | प्रियंका शाहिद की तस्वीरें

फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने यह खुलासा किया है। एक समारोह में भारद्वाज ने पत्रकारों से कहा, "शाहिद ने यह फिल्म करने से इंकार कर दिया था क्योंकि उस समय वह अपने पिता पंकज कपूर की फिल्म 'मौसम' में काम शुरु कर चुके थे जिसके लिए उन्हें एक अलग लुक की जरूरत है।"

'7 खून माफ' रस्किन बांड की कहानी "सुसाना'ज सेवेन हसबेंड्स" पर आधारित है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश, इरफान खान, अन्नू कपूर और नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह के अलावा रूसी अभिनेता अलेक्जेंडर डायचेंको ने सात पतियों की भूमिकाएं निभाई हैं।

विशाल ने कहा इस फिल्म में के लिए प्रियंका उनकी पहली पसंद थीं। भारद्वाज ने कहा, "इस भूमिका के लिए प्रियंका मेरी पहली पसंद थीं। वह अपनी पीढ़ी की सबसे उम्दा अभिनेत्री हैं। जब मैंने 'कमीने' में उनके साथ काम किया तब मुझे महसूस हुआ कि उनकी अभिनय क्षमता का अभी पूरी तरह उपयोग नहीं हुआ है।"'सात खून माफ' 18 फरवरी को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X