बनेंगी 'दबंग' पार्ट 2 : अरबाज खान

पढ़े : सलमान की दबंगई पर मीडिया का गदर
वैसे अगली कड़ी के कलाकारों और अन्य बातों को तय नहीं किया गया है लेकिन इस साल के अंत में इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। 'दबंग' में मलाइका अरोड़ा के आइटम गीत 'मुन्नी बदनाम हुई' की तरह अगली कड़ी में भी इसी तरह का एक गीत होगा। 'दबंग' के प्रदर्शन से पहले ही उसकी अगली कड़ी की चर्चा थी। जब फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को इसके ग्रामीण परिवेश वाले हीरो चुलबुल पांडे (सलमान खान) में कई लोगों को आकर्षित करने की क्षमता दिखाई दी तभी से अगली कड़ी बनाने की बात कही जा रही थी।
शनिवार को सलमान के बांद्रा स्थित घर पर खान परिवार ने ईद की एक पार्टी का आयोजन किया था। इसी पार्टी में 'दबंग 2' के निर्माण का निर्णय लिया गया। 'दबंग' की सफलता से उत्साहित सलमान ने इसकी अगली कड़ी जल्दी ही पेश करने की बात कही है। जल्दी ही निर्देशक अभिनव कश्यप 'दबंग 2' की कहानी के विषय में जानकारी देंगे। सूत्रों के मुताबिक अगली कड़ी में फिल्म के मुख्य कलाकार सलमान, सोनाक्षी सिन्हा और सोनू सूद अपरिवर्तित रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications