तो क्या सच में सल्लू और दबंग सोना के बीच है Cold War!

अरबाज खान की फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के बीच आजकल सब कुछ नॉर्मल नहीं लग रहा है। सोनाक्षी ने हमेशा अपने और सल्लू के बीच सब कुछ ठीक होने का दावा किया है। लेकिन अब ऐसा नहीं लगता।

गौरतलब है कि, सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में जहां पूरा बॉलीवुड मौजूद था, वहीं सोनाक्षी की कमी खल रही थी। लिहाजा, सबका ध्यान आकर्षित करने के लिए इतनी खबर काफी थी। क्योंकि एक समय था, जब खान परिवार के हर फंक्शन में सोना की मौजूदगी होती थी।

वहीं, पिछले दिनों भी जब अर्जुन कपूर सलमान खान के बिग बॉस में अपनी आगामी फिल्म तेवर के प्रोमोशन के लिए पहुंचे थे, सबने सोनाक्षी को याद किया। क्योंकि तेवर में अर्जुन की को-स्टार सोनाक्षी हैं। बहरहाल, इन सब बातों से साफ लग रहा है कि सोनाक्षी सलमान के सामने आने से बच रहीं हैं।

आपको बता दें, यह सब शुरू कैसे हुआ। दरअसल, अरबाज खान ने अपनी अगली फिल्म डॉली की डोली के लिए सोनाक्षी को एर्पोच किया था। लेकिन सोनाक्षी ने साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद यह रोल सोनम कपूर के पास गया। वहीं, सलमान ने अपनी फिल्म किक के लिए सोनाक्षी का नाम सुझाया था, लेकिन सोना ने उसे भी न कर दिया। जिससे सलमान काफी नाराज हुए थे।

हालांकि इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर के जरिए यह साफ किया था कि उनके और खान परिवार के बीच सब कुछ ठीक है और हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है। बहरहाल, सोनाक्षी अब आप इस बारे में क्या कहना चाहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X