अरे रे रे...सोनाक्षी फिल्मों में फंस गईं!
सोनाक्षी सिन्हा एक नई परेशानी में फंस गई हैं। अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' और रजनीकांत के साथ फिल्म 'लिंगा' दिसंबर में एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं। जबकि अर्जुन कपूर के साथ उनकी फिल्म 'तेवर' जनवरी की शुरुआत में रिलीज होगी। अब सोनाक्षी इन तीनों फिल्मों के प्रमोशन की डेट्स निकालने की जद्दोजहद में लगी हैं।
पिछले साल नवंबर में भी सोनाक्षी इस तरह की स्थिति में फंस गई थी। उस वक्त उनकी फिल्म 'बुलेट राजा' और 'आर राजकुमार' एक हफ्ते के अंतर में रिलीज होने वाली थी।
पढ़िए: क्या है सोनाक्षी का स्वच्छ ट्विटर अभियान
वीकेंड में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म तेवर को एक रियलिटी शो में अकेले ही प्रमोट करते नज़र आए थे क्योंकि सोनाक्षी को लिंगा के म्यूजिक लॉन्च के लिए चेन्नई जाना था। इस कार्यक्रम में सोनाक्षी ने गाना गाया, ऑल द रजनी फैन्स डोंट मिस दाइ चांस, लिंगा डांस लिंगा डांस। इस पर रजनी शरमा गए थे।
पढ़िए: सलमान के किस सवाल पर अर्जुन का जवाब था सोनाक्षी


Click it and Unblock the Notifications












