21 मार्च की तारीख नोट कर लीजिए, 'वेलवेटी' हो जाएगा 'बॉम्बे'
रणबीर कपूर के फैन्स और अनुराग कश्यप के फैन्स दो अलग अलग दुनिया के ही होंगे। कारण इन दोनों की फिल्मों का टेस्ट। लेकिन अब इन दो दुनिया के फैन्स को इनकी एक फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार है - बॉम्बे वेलवेट। फिल्म को लेकर रोज़ कोई ना कोई कयास लगा दिया जाता है और अफवाहें उड़ जाती हैं।
फिलहाल ताज़ा खबर ये है कि फिल्म के पहले लुक के बाद अब फिल्म का ट्रेलर 21 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा। बढ़ी ना एक्साइटमेंट। पहले खबर थी कि बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर अनुष्का शर्मा की फिल्म NH10 के साथ रिलीज़ हो रहा है। लेकिन फिलहाल इस खबर का खंडन खुद अनुष्का ने किया।
ALSO SEE: Time Machine: नए दौर में गुज़रा जमाना याद दिलाएंगी ये फिल्में
ट्विटर पर चल रही खबरों के अनुसार फिल्म का पहला ट्रेलर 21 मार्च को रिलीज़ हो जाएगा। हालांकि ये खबरें कहां से आ रही है और बढ़ रही हैं किसी को पता नहीं। लेकिन अगर ये खबरें सच हो जाए तो फिर कम से कम उन फैन्स की जान में जान आए जो बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं।
अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट से करण जौहर विलेन के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर जॉनी बलराज नाम के स्ट्रीट फाइटर बने हैं वहीं अनुष्का शर्मा रोज़ी नाम की जैज़ सिंगर का किरदार निभाएंगी। फिल्म 60 के दशके के मुंबई की कहानी बयान करेगी।
SEE PICS: करण, अनुष्का, रणबीर का VELVETI LOOK!


Click it and Unblock the Notifications





