'थैंक यू' के प्रमोशन में अक्षय की जगह बॉबी
फिल्म 'यमला पगला दीवाना' की सफलता से प्रभावित होकर मशहूर फिल्मकार अनीस बज्मी अपनी अगली फिल्म 'थैंक यू' के प्रमोशन के दौरान अपने पसंदीदा कलाकार अक्षय कुमार की जगह बॉबी देओल को वरीयता देंगे।
बज्मी के साथ 'सिंह इज किंग' और 'वेलकम' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले अक्षय नई फिल्म के प्रमोशन में कम ही दिखाई देंगे। ऐसा माना जा रहा है कि बज्मी ने 'यमला पगला दीवाना' की सफलता को देखकर फिल्म को अच्छा प्रमोशन दिलाने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव किया है।
'यमला पगला दीवाना' के सीक्वेल पर काम शुरू
सूत्रों के मुताबिक, "फिल्म के ट्रेलर में कुछ बदलाव किया गया था। पहले फिल्म के प्रमोशन में अक्षय को प्रमुखता दी जाने वाली थी लेकिन 'यमला पगला दीवाना' में बॉबी के बेहतरीन अभिनय और उनके प्रति दर्शकों के झुकाव को देखते हुए फिल्म निर्माता बॉबी के बारे में विचार कर रहे हैं।"
बदलाव की पुष्टि करते हुए बज्मी ने कहा, "प्रमोशन की रणनीति के तहत अक्षय की बजाय बॉबी को प्रमुखता दी जा रही है।"उल्लेखनीय है कि बॉबी और अक्षय के अलावा इस फिल्म में सोनम कपूर, सेलिना जेटली और इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications