..................... Work starts on sequel of 'Yamla Pagla Deewana': Bobby Deol | 'यमला पगला दीवाना' के सीक्वेल पर काम शुरू: बॉबी देओल - Hindi Filmibeat

'यमला पगला दीवाना' के सीक्वेल पर काम शुरू: बॉबी देओल

By Neha Nautiyal

फिल्म 'यमला पगला दीवाना' की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड के अभिनेता बॉबी देओल का कहना है कि इस फिल्म की अगली कड़ी पर काम शुरू हो गया है।

नई दिल्ली में शुक्रवार को मिलिंद सोमण और राहुल देव के फिटनेस और स्पा सेंटर 'ब्रीद' की शुरुआत के अवसर पर बॉबी ने कहा, "निश्चित तौर पर हम फिल्म की अगली कड़ी लेकर आ रहे हैं। फिल्म की अगली कड़ी बनाना हमारा सपना था और इस पर काम शुरू हो गया है लेकिन अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।"

फिल्म 'यमला पगला दीवाना' में सन्नी देओल, बॉबी देओल उनके पिता और वरिष्ठ कलाकार धर्मेद्र ने भी काम किया था और तीनों की जोड़ी काफी सफल रही बॉबी ने कहा, "राहुल मेरा अच्छा दोस्त है और मैने उससे वादा किया था कि मैं जरूर आऊंगा। मैं उसे निराश नहीं करना चाहता था इसलिए मैं यहां आया हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X