डासिंग क्वीन ईशा शेरवानी के लिव इन पार्टनर थे जहीर खान!

भारत के बेहतरीन गेंदबाजों से में से एक हैं जहीर खान, जिन्होंने आज अपने जीवन के 36 साल पूरे कर लिए हैं। दौलत-शौहरत और रिकार्डों की सेज पर बैठे जहीर खान आज भी अपनी निजी जिंदगी में तन्हा हैं, क्यों, इस बात को जानने के लिए हर कोई बेकरार रहता है। भले ही क्रिकेट के मैदान पर जहीर खान काफी आक्रामक नजर आते हों लेकिन निजी जिंदगी में वो काफी शांत कहे जाते हैं और इसलिए उनके दिल की बातों से लोग अंजान ही रहते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि जहीर खान अभी तक सिंगल हैं तो शायद इसके पीछे उनकी वो मोहब्बत है जो परवान तो चढ़ी लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंच पायी। ऐसा कहा जाता है कि जहीर खान को सुभाष घई की खोज और बेहतरीन डांसर ईशा शेरवानी से प्यार हुआ था। दोनों बेइंतहा एक-दूसरे को चाहते थे और लिव इन रिलेशन में भी थे लेकिन ना जाने क्यों फिर दोनों का रिश्ता निकाह की दहलीज पार नहीं कर पाया।

जहीर-ईशा जैसे और भी हैं बॉलीवुड और क्रिकेट के जोड़े

आपको बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात साल 2005 में तब हुई थी जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे से लौट रही थी। विदाई समारोह में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें ईशा ने भी डांस किया था। हालांकि यह पहली नजर का प्यार नहीं था, पर दोनों के दिल में कुछ-कुछ तभी से होना शुरू हुआ। फिर खबर आयी कि साल 2007 में दोनों अलग हो गये है, लेकिन तब से दोनों के ही जीवन में कोई नहीं आया, दोनों ही आज तक अकेले हैं।

तो ईशा के साथ जहीर लिव इन रिलेशन में थे!

विश्वकप के मैंचों के दौरान ईशा को दर्शकों की लाइन में बैठा हुआ और जहीर के प्रदर्शन पर चिल्लाते और खुशी मनाते हुए देखा गया जिससे अंदाजा लगाया गया कि दोनों के बीच अभी भी बहुत कुछ है। शायद एक-दूसरे के प्रति प्यार कम नहीं हुआ, तभी दोनों का ही नाम दो साल तक किसी और के साथ नहीं जुड़ा।

ईशा ने सुभाष घई की फ्लॉप फिल्म किसना में काम किया है, लेकिन इसके बाद वो फिल्मों में कम स्टेज शो में ही ज्यादा दिखायी देती हैं। साल 2012 में ईशा को उस समय काफी लोकप्रियता हासिल हुई थीं जिस समय उन्होंने कलर्स के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा.. में हिस्सा लिया था।

कहा तो यह भी जाता है कि साल 2011 में जहीर ने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा था, जहां दोनों ही सितारे अक्सर समय व्यतीत करते थें, जिस पर जहीर खान के घरवालों ने काफी विरोध किया था और शायद घरवालों की वजह से ही जहीर-ईशा एक-दूसरे से अलग भी हो गये। फिलहाल क्या सच है और क्या झूठ यह तो वो ही दोनों बता सकते हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं दोनों के बीच में वाकई में कुछ-कुछ तो था ही।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/o4962RYfyb8?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X