AWWW PIC: फैन शाहरूख और अलोन बिपाशा...होंठों को थोड़ा राउंड घुमा के
आजकल फोटो खिंचवाने के भी कई स्टाइल बहुत फेमस हो गए हैं। इनमें से सबका फेवरिट हो चुका है पाउट। चाहे स्टार हो या कोई नॉर्मल इंसान भईया पाउट तो पाउट होता है। फीमेल स्टार्स को छोड़िए अब तो अच्छे खासे मेल स्टार्स भी इस पाउट के कायल हो गए हैं। ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, सब पाउट के उस्ताद हैं।
कभी कल हो ना हो में 1, 2, 3 Eeeeee सिखाने वाले शाहरूख खान भी अब 1, 2, 3 OOOOOOO सिखा रहे हैं। नहीं समझे, अरे यही तो पाउट का तरीका है होंठों को थोड़ा राउंड घुमा के बोलने का oooooooo। यही होता है परफेक्ट पाउट। अब ज़रा सोचिए कि जब इस परफेक्ट पाउट के लिए एकसाथ पोज़ करें सबके दिल की धड़कन शाहरूख खान और हॉटेस्ट बिपाशा बसु। तो फोटो कुछ ऐसी होती है -
बिपाशा बसु, शाहरूख खान और बहुत से सितारों ने डब्बू रतनानी के 2015 कैलेंडर के लिए शूट किया। अब भई इतने सारे सितारे एक साथ आएंगे तो मस्ती तो होनी है। तो शूट के बाद समय मिलते ही शाहरूख खान और बिपाशा बसु डब्बू रतनानी और मनीषा रतनानी के साथ खिंचवाई एक फोटो परफेक्ट पाउट के साथ..आप भी ट्राई कीजिए 1, 2, 3....ooooooo!
VIDEO: हॉट करण, हॉटर बिपाशा के साथ साल का हॉटेस्ट गाना - कतरा


Click it and Unblock the Notifications
