BIGG BOSS: इसलिए हुआ राहुल महाजन और डिंपी का तलाक
राहुल महाजन और डिंपी गांगुली का हाल ही में तलाक हुआ है पर दोनों वापस एक छत के नीचे रहने को मजबूर हैं। और इस मजबूरी का नाम है बिग बॉस हल्ला बोल। अब जब दो लोग साथ हैं तो बातें होंगी ही, ना भी हो तो टीआरपी के लिए तीसरा निकलवाएगा ही। राहुल और डिंपी के बीच ये तीसरी हैं करिश्मा तन्ना।
हल्ला बोल के नए एपिसोड में राहुल और डिंपी करिश्मा के साथ बैठ कर बातें करते दिखे। तभी करिश्मा ने पूछ डाला कि आखिर उनका तलाक क्यों हुआ। तो दोनों एक साथ बोले कि समय। राहुल महाजन का ज्ञान था कि जब टाइम खराब होता है तो सब कुछ खराब हो जाता है, इंसान कभी खुद से खराब नहीं होता।
वैसे राहुल और डिंपी की टाइमिंग को भी पूरे मार्क्स। दोनों ने एक ही साथ करिश्मा को जवाब दिया। लेकिन राहुल महाजन भी इतने सीधे है नहीं जितना कि वो दिखा देते हैं, तो उन्होंने अगला पत्ता फेंका।
ALSO READ: 1 साल में रमन - इशिता बन गए छोटे परदे के शाहरूख - काजोल, 10 कारण
राहुल ने बताया कि किसी ने डिंपी के बिग बॉस में आने के बाद उन्हें ट्वीट किया था कि सलामी ठोंकने लायक काम किया है। डिंपी को झेल लिया इतने टाइम। इस पर पहले तो डिंपी ने कोई रिएक्शन नहूीं दिया लेकिन इसके बाद डिंपी ने भी राहुल से पूछ ही लिया कि ईमानदारी से बताना किसने किसको झेला!


Click it and Unblock the Notifications
