आज अक्षय का लकी चार्म बनीं ट्विंकल कभी अभिषेक का बैडलक थीं!
लेकिन जिस बीवी के वो कसीदे पढ़ रहे हैं, वो ही बीवी किसी के लिए अनलकी भी थीं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कह रहे हैं तो सुनिए इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह भी है और वो है शादी से पहले ट्विंकल का निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर से चक्कर चलना।
अभिषेक और ट्विंकल की दोस्ती बहुत पहले से थी जो कि साल 1997 में आयी फिल्म उफ्फ यह मोहब्बत...के सेट पर प्यार में बदल गयी थी लेकिन यह प्यार ज्यादा लंबा चल नहीं पाया क्योंकि फिल्म बुरी तरह से पिट गई। जिसके बाद ऐसा कहा जाता है कि अभिषेक को बतौर हीरो काम ही नहीं मिला, जिसके बाद अभिषेक को लगने लगा कि ट्विंकल उनके लिए शायद लकी नहीं है और इसलिेए ही उन्होंने ट्विंकल से सारे रिश्ते तोड़ लिये।
और इस दर्दनाक दर्द के बाद ट्विंकल की लाइफ में अक्षय की एंट्री हुई और नतीजा आपके सामने हैं,आज अक्षय कुमार फिल्मी दुनिया के खिलाड़ी कहे जाते हैं और ट्विंकल अपने दो बच्चों के साथ अपनी घर-गृहस्थी में काफी खुश हैं।
मालूम हो कि अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी सफलता का क्रेडिट अपनी खूबसूरत पत्नी ट्विंकल खन्ना को दिया है। अपनी हालिया रिलीज मूवी हॉलीडे.. की सफलता से खुश अक्षय ने कहा कि उनकी सक्सेस में उनकी अभिनेत्री पत्नी ट्विंकल का योगदान है।
आपको बता दें कि अक्षय और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल की शादी को 13 साल हो चुके हैं। अक्षय को इस शादी से दो बच्चे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












