रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की जोड़ी को लेना चाहते थे ये निर्देशक, लेकिन कर दिया रिजेक्ट?

By Staff

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ऑफ स्क्रीन जोड़ी जितनी खबरों में है, उतना ही इंतजार फैंस को इनकी पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2021 में रिलीज होने वाली है। फिलहाल लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग रूकी हुई है।

रणबीर- आलिया की जोड़ी को लेकर अक्सर ही चर्चा होती रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ब्रह्मास्त्र से पहले, इस जोड़ी को निर्देशक इम्तियाज अली ने अपनी एक फिल्म ऑफर की थी? एक वेब पोर्टल पर आई रिपोर्ट के अनुसार, इम्तियाज अली ने दोनों सितारों अप्रोच किया था लेकिन रणबीर और आलिया.. दोनों ही सहमत नहीं हो पा रहे थे। लिहाजा, फिल्म को वहीं बंद कर दिया गया।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt

यह रणबीर- आलिया की पहली फिल्म होती। खास बात है कि रणबीर ने इम्तियाज अली के साथ रॉकस्टार और तमाशा जैसी फिल्में दी हैं। वहीं, आलिया ने निर्देशक के साथ हाईवे फिल्म की है। लेकिन अब दोनों सितारे अयान मुखर्जी की फिल्म के लिए साथ आए हैं और फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

सुशांत की 'दिल बेचारा' ट्रेलर का धमाकेदार रिकॉर्ड- बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स भी हुए पीछे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X