बजरंगी भाईजान के ट्रेलर को नहीं मिला शाहरुख-आमिर का सपोर्ट!
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। ट्रेलर देखकर बॉलिवुड काफी इंप्रेस हुआ और सभी ने ट्विटर के जरिये बजरंगी भाईजान के ट्रेलर की काफी तारीफ की। लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा लोगों ने मिस किया शाहरुख खान और आमिर खान को।
शाहरुख और आमिर खान ने फिल्म के फर्स्ट लुक को ट्वीट किया था और इसकी तारीफ भी की थी। दर्शक भी काफी खुश थे कि तीनों खानों के बीच की दरार कम हो रही है और अब तीनों साथ भी नज़र आ सकते हैं। लेकिन ट्रेलर के रिलीज होने पर दोनों खान दूर दूर तक नहीं दिखे।
जबकि आमिर खान ने हालिया रिलीज कट्टी बट्टी का ट्रेलर ट्वीट किया और साथ ही इमरान खान व कंगना रनौत को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।
वहीं शाहरुख खान 18 जून को अपने फैंस को रमदान मुबारक करते दिखे।
यूं लगा कि दोनों खानों ने बजरंगी भाईजान के ट्रेलर को इग्नोर ही कर दिया।
bajrangi bhaijaan salman khan shahrukh khan dilwale aamir khan bollywood बजरंगी भाईजान सलमान खान शाहरुख खान दिलवाले आमिर खान बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications



