Bad IDEA: दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी.. शाहरूख से टक्कर पड़ेगा मंहगा!
[गपशप] संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म के टीजर और दो गाने रिलीज किए हैं, लेकिन अब तक दर्शकों के सामने फिल्म का ट्रेलर नहीं आया है।
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर यह फिल्म अपनी खूबियों से ज्यादा फिलहाल इस बात को लेकर सूर्खियों में है कि यह रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' से क्लैश होने वाली है।
OUCH.. रणवीर सिंह के डॉयलोग पर सलमान खान का तमाचा!
दिलवाले में शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी दिखने वाली है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। हालांकि इस क्लैश से नुकसान दोनों ही फिल्मों को होगा, लेकिन कोई शक नहीं कि बाजीराव मस्तानी को इसकी ज्यादा भरपाई करनी होगी।
बहरहाल, दिलवाले के अलावा भी बाजीराव मस्तानी पर कई काले बादल हैं, जो इस बिग बजट फिल्म को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यूं भी यह साल बड़े निर्देशकों के लिए सही नहीं रहा है.. चाहे वह अनुराग कश्यप (बॉम्बे वेलवेट) हों या विकास बहल (शानदार)। दोनों ही फिल्में सुपरफ्लॉप रहीं।
यहां जानें क्यों हो सकती हैं बाजीराव मस्तानी फ्लॉप-


Click it and Unblock the Notifications
















