डायरेक्ट शादी करेंगी आसिन नो अफेयर!

बॉलीवुड एक्ट्रेस आसिन की हाल ही में शादी की डायरेक्ट खबर सुनकर लोग शॉक्ड हो गये। हालांकि आसिन ने कहा कि वो अभी शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं लेकिन फिर भी आसिन के प्यार और उनकी शादी को लेकर आजकल काफी चर्चाएं हो रही हैं और वैसे भी जहां आगहोगी धुंआ भी तो वहीं से उठेगा। आसिन भले ही कितनी भी सफाई दे लें लेकिन सच तो ये है कि आसिन के प्यार की खबरें अब लोगों तक पहुंच चुकी हैं। इन खबरों के मुताबिक आसिन एक एनआरआई जो कि अमेरिका में रहता से प्यार करती हैं और शादी के बाद आसिन भी अमेरिका जाने वाली हैं।

'खिलाड़ी 786' के बाद आसिन ने कहा कि वो ब्रेक लेना चाहती हैं और उसके बाद आसिन अपने दोस्तों के साथ अमेरिका चली गयीं। अब सोचने वाली बात ये है कि जिस एनआरआई की बात हम कर रहे हैं वो भी अमेरिका में रहता है और आसिन छुट्टी मनाने भी अमेरिका ही गयीं उसके बाद आसिन के करीबी सूत्र के ने भी ये तो कहा कि आसिन अभी शादी के मूड में नहीं हैं लेकिन उन्होंने आसिन के अफेयर की खबरों को झूठ नहीं बताया। सूत्र के अनुसार आसिन प्यार में हो सकती हैं लेकिन वो अभी शादी नहीं करना चाहतीं। अभी आसिन फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उन्होंने अभी ब्रेक लिया है और वापस आने के बाद आसिन कुछ सेलेक्टिव किरदार ही करेंगी।

आसिन ने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान के साथ गजनी फिल्म से की थी। गजनी फिल्म ब्लॉबस्टर रही उसके बाद आसिन ने सलमान खान के साथ रेडी फिल्म की और उसके बाद अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ी 420। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रहीं। इसेक अलावा आसिन ने बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन के साथ काम भी किया था। आसिन की अचानक शादी की खबर सुनकर लोग इतने हैरान रह गये कि लोगों ने कहना शुरु कर दिया कि आसिन बहुत छुपी रुस्तम हैं। अपने प्यार की खबर तो आसिन ने किसी को लगने नहीं दी और सीधे उनकी शादी की खबर लोगों तक पहुंच गयी। अब देखिये आसिन कब तक और किस किस को अपना शादी की खबर पर सफाई देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X