आसिन की शादी से शॉक्ड हैं लोग!
गजनी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली खूबसूरत अदाकारा आसिन की शादी खबरें आजकल सुर्खियों में छायी हुई है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि आसिन ने यूएस में रहने वाले एक आनआरआई के साथ शादी कर भी ली है लेकिन आसिन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वो अभी शादी के बारे में सोच भी नहीं रही हैं। आसिन ने कहा कि वो शादी करेंगी लेकिन अभी इस बारे में वो नहीं सोच रही हैं। लेकिन सच तो ये है कि आसिन किसी को तो पसंद करती हैं और वो शख्स एक एनआरआई है। आसिन की शादी और प्यार की इन खबरों को सुनकर आसिन के फैन्स शॉक्ड हो गये हैं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि अभी अभी बॉलीवुड में एंट्री करने वाली आसिन इतनी जल्दी शादी का फैसला कैसे कर सकती हैं।
आसिन के करीबी सूत्रों के अनुसार आसिन प्यार में हो सकती हैं लेकिन वो अभी शादी नहीं करना चाहती हैं। आसिन अभी बॉलीवुड में और काम करना चाहती हैं और फिल्में करना चाहती हैं। आसिन अब सिर्फ कुछ सेलेक्टिव रोल्स ही करेंगी। ज्ञात हो कि आसिन ने हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 420 करने के बाद कहा था कि वो थोड़ा ब्रेक लेना चाहती हैं क्योंकि वो लगातार फिल्में कर रही हैं। आसिन ने ये भी कहा कि वो अब कुछ सेलेक्टिव फिल्में ही करेंगी ना कि हर एक फिल्म। हालांकि इन खबरों को आसिन ने एक सिरे नकार दिया है और कहा है कि वो अभी शादी करने के बारे में सोच नहीं रही हैं।
आसिन की शादी की खबर सुनने के बाद आसिन के फैन्स काफी शॉक्ड हो गये हैं। गुजरात के अनुज का कहना है आसिन इतनी जल्दी शादी का फैसला कैसे ले सकती हैं। अभी तो वो बॉलीवुड में आई हैं और अभी तो उन्हें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। दूसरी तरफ आसिन के एनआरआई के साथ शादी करने की बात सुनने के बाद लखनऊ के ईश्वर का कहना है कि आसिन भी बाकी एक्ट्रसेस की तरह एनआरआई के साथ शादी करके अपनी लाइफ सेटल करना चाहती हैं। समझ नहीं आता कि एक्ट्रेसेस एनआरआई के साथ ही शादी क्यों करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











