अर्जुन रामपाल और मेहर का तलाक!
पिछले एक साल से जबसे रितिक रौशन और सुजैन रौशन का तलाक चल रहा है तभी से अर्जुन रामपाल और मेहर की शादी के खतरे में आने की गॉसिप भी सुर्खियों में है। कल रात अचानक से ही अर्जुन रामपाल और मेहर के तलाक की खबर आने लगी। खबर के अनुसार आज कोर्ट में इन दोनों के किसी केस की सुनवाई होनी है। हालांकि रात खत्म होते होते इस खबर के सिर्फ अफवाह मात्र होने की भी पुष्टि हुई।
आपको बता दें कि रितिक रौशन और सुजैन रौशन के तलाक के पीछे एक बड़ी वजह ये बताई गयी थी कि अर्जुन रामपाल और सुजैन रौशन एक दूसरे के काफी करीबी दोस्त हैं और इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे के इतने करीब हैं कि इस बात से नाराज होकर रितिक ने सुजैन से अलग होने का फैसला किया। हालांकि रितिक के भी कई बॉलिवुड अभिनेत्रियों के साथ करीबी ताल्लुकात भी इस तलाक की वजह बने थे।
इसके बाद भी कई बार सुजैन रौशन और अर्जुन रामपाल को साथ साथ देखा गया, लेकिन चूंकि दोनों अच्छे दोस्त हैं तो इस वजह से इन बातों को ज्यादा तूल नहीं मिली। अब अर्जुन रामपाल और मेहर के रिश्ते के टूटने की खबरों से मीडिया को हैरानी नहीं है लेकिन लोग जरुर इस बात से हैरान हैं कि आखिर इंडस्ट्री के इन खूबसूरत कपल को हो क्या गया है।


Click it and Unblock the Notifications
