'रॉय' के बाद महंगी हो गई स्टार फीस, पूजा भट्ट भी नहीं कर पाईं अफॉर्ड!
रॉय के हिट होते ही इससे जुड़े लोगों के अच्छे दिन आ गए हैं। जहां जैकलीन फर्नांडीज़ के पास ऑफर ही ऑफर हैं, वहीं रणबीर कपूर तो खैर पहले से ही बिज़ी थे। अब शायद अर्जुन रामपाल ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है तभी तो पूजा भट्ट भी उन्हें अफॉर्ड नहीं कर पा रही हैं।
पिछले साल की खबर है कि सोनी राजदान ने अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म ' लव अफेयर' के लिए अर्जुन रामपाल को चुना था। लेकिन फिल्म शुरू होती इसके पहले ही अर्जुन की जगह अली फ़ज़ल ने ले ली। कारण है फिल्म के बजट की बाध्यता।
पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा कि हम एक बात को लेकर स्पष्ट हैं कि फिल्म का एक बजट है। हमें उसी दायरे में फिल्म निर्माण करना है। हालांकि अर्जुन को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉय' ने भी पिछली फिल्म ' सत्याग्रह' और 'इनकार' की तरह ही स्ट्रगल किया लेकिन अचानक से फिल्म हिट हो गई। और उनका पारिश्रामिक पूजा के द्वारा तय किए गए बजट से काफी ज्यादा हो गया था।
'लव अफेयर' कहानी है अपराध के जूनून की, जो शादी में हुई बेवफाई के कारण होता है। फिल्म में अली फैजल और कल्कि कोचलिन एक कपल है, वहीं गुलशन देवाह, लवर बनेंगे। कहानी नानावती मर्डर केस से प्रभावित है। चर्चित वकील राम जेठमलानी भी इस फिल्म से बड़े परदे पर कदम रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
