होशियार तेवर: हर फिल्म साइन करने से पहले अच्छे से सोचते हैं अर्जुन
एक अच्छा एक्टर वो होता है जो जानता है कि फैन्स को क्या पसंद आएगा और शायद यही कारण है कि अर्जुन कपूर को भी यह खयाल हमेशा रहता है कि इंडस्ट्री में वो आगे कैसे बढ़ सकते हैं। वैसे भी अर्जुन अभी अपने करियर के बहुत अहम पड़ाव पर हैं और ऐसे में उनका एक एक फैसला इंडस्ट्री में उनकी जगह तय करेगा।
यही वजह है कि बोनी कपूर के होनहार बेटे अर्जुन कपूर अब फिल्मों के लिए चूजी हो गए हैं। अब वो क्वांटिंटी से ज़्यादा क्वालिटी पर विश्वास करने लगे हैं और यही वजह है कि 3 साल के फिल्मी करियर में अर्जुन ने मात्र पांच फिल्में की हैं। इन पांच फिल्मों में भी गुंडे, इशकज़ादे और 2 स्टेट्स जहां कॉमर्शियल सिनेमा थी वहीं फाइंडिंग फैनी और औरंगज़ेब लीक से हटकर फिल्में थीं।
ALSO READ: LOVE KHICHDI: शाहिद, आलिया,सोनाक्षी, अर्जुन, सिड; किसके बीच क्या है!
अर्जुन की फिल्म तेवर 9 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। वह इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं लेकिन उनका पिछला साल भी कम अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि पिछले साल मेरी तीन फिल्में रिलीज हुईं जो अलग अलग टेस्ट की थीं। मुझे खुशी है कि इनमें मेरे काम को सराहा गया। एक कलाकार के तौर पर मैं कभी संतुष्ट नहीं होता इसलिए मुझे भविष्य की चिंता है। अब मैं पहले से ज्यादा मजबूत हूं।


Click it and Unblock the Notifications
