OMG: अमिताभ बच्चन का 'रिप्लेसमेंट' निकले अर्जुन कपूर!
[बॉलीवुड समाचार] आर बाल्कि का नाम लो तो अमिताभ बच्चन अपने आप ही साथ में आ जाते हैं। अमिताभ बच्चन के बिना आर बाल्कि फिल्में बनाते ही नहीं है। लेकिन ज़रा रूकिए जनाब...अमिताभ बच्चन का रिप्लेसमेंट अगर अर्जुन कपूर कर दें तो!
जी हां, अगर खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर ने आर बाल्कि की अगली फिल्म साइन कर ली है। अर्जुन तेवर के ही बाद से अपनी अगली फिल्म के बारे में किसी को कुछ नहीं बता रहे थे और अब खबर है कि उन्होंने आर बाल्कि को हां कर दी है।
Oooo..अर्जुन कपूर ने रणबीर के बारे में ये क्या कह दिया!
बाल्कि शमिताभ के बाद एक रोमांटिक फिल्म बनाना चाह रहे थे और इसके लिए उन्हें अर्जुन परफेक्ट लगे। हालांकि बाल्कि बिना अमिताभ बच्चन के कोई प्रोजेक्ट नहीं करते पर अब वो अर्जुन के साथ एक्सपेरिमेंट करने के मूड में है। इसके पहले उन्होंने शमिताभ, पा और चीनी कम से बॉलीवुड में झंडे गाड़े हैं। अब देखते हैं कि बाल्कि अर्जुन कपूर से क्या करवा पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

