MISSING: '2 स्टेट्स' वाले अर्जुन कपूर को क्या हुआ..
[गपशप] अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म '2 स्टेट्स' को एक साल हो गया। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को एवार्ड्स के साथ साथ काफी तारीफें मिली। इस सफलता पर अर्जुन और आलिया भी काफी खुश हैं।
अर्जुन ने इसका एक साल पूरे होने पर ट्विटर पर लिखा, 'वक्त तेजी से आगे बढ़ता है.. '2 स्टेट्स' की रिलीज को एक साल हो गया..यह अभी भी पसंद की जा रही है.. इस प्यार और मुझे बीती यादें याद दिलाने के लिए आपका शुक्रिया..'
बहरहाल, इस फिल्म को भले ही एक साल हो गया, लेकिन आज भी इसे देखना उतना ही दिलचस्प है। लेकिन एक चीज जो इस एक साल में काफी बदल गई है, वह और कुछ नहीं, अर्जुन कपूर हैं। जी हां, पिछले एक साल में 2 स्टेट्स का वह नौजवान, हॉट एंड हैंडसम अर्जुन कपूर कहीं खो सा गया।
Oooo..अर्जुन कपूर ने रणबीर के बारे में ये क्या कह दिया!
ताजा तस्वीरों को देंखे तो अर्जुन काफी हेल्थी दिख रहे हैं। अब यह किसी फिल्म की तैयारी है या घर बैठने की तैयारी, ये तो हमें नहीं पता। लेकिन अर्जुन कपूर के इस अवतार को उनके फैंस कतई पसंद नहीं कर रहे हैं, इसकी गारंटी है।
आलिया जहां अपनी हर फिल्म के साथ निखरती नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन कहीं न कहीं पिछड़ रहे हैं। बहरहाल, अर्जुन हम तो यही कहेंगे कि फिल्मों के साथ साथ अपने लुक पर ध्यान दें, वर्ना फैंस की नाराजगी फिल्मों पर भी असर कर जाएगी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



