हम सब स्टार बन सकते हैं, KHANS जैसे लेजेंड नहीं : अर्जुन
अर्जुन कपूर जितने साफ दिल के हैं, वैसा कोई एक्टर फिलहाल तो नहीं। वो जितना भी बोलते हैं, साफ और खरा बोलते हैं। पांच सफल फिल्में करने के बाद किसी का भी दिमाग सातवें आसमान पर होता है पर अर्जुन फिलहाल ज़मीन पर ही हैं और उनकी समझदार बातें सुनकर तो ऐसा ही लगता है कि वो ज़मीन पर हैं और वहीं रहने का प्लान कर रहे हैं।
हाल ही में अर्जुन ने कहा कि मैं कुछ फिल्में कर के स्टार नहीं बन जाउंगा। हां मैं सफल ज़रूर हूं। वैसे भी हमारी जेनेरेशन का कोई भी एक्टर स्टार तो बन सकता है पर खान नहीं। कुछ चीज़ें लेजेंड हो जाती हैं और आप उनकी बराबरी करने की सोच भी नहीं सकते। हमारी जेनेरेशन चाहे कितनी ही सक्सेसफुल हो जाए, हम में से कोई भी किसी खान की बराबरी नहीं कर सकता।
LOVE KHICHDI: शाहिद, आलिया,सोनाक्षी, अर्जुन, सिड; किसके बीच क्या है!
इतना ही नहीं हम सब नॉर्मल लोग हैं। जैसे कि आपका कोई पड़ोसी। हम में ऐसा कुछ भी खास नहीं है जो हम लेजेंड बन पाएं। 100 करोड़ की फिल्म कर लेना आजकल कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन उस जगह पहुंचना जहां ये सितारे हैं, नामुमकिन है।


Click it and Unblock the Notifications
