थ्री इडियट्स की चौथी इडियट निकलीं अनुष्का
किस्मत कब किसकी कहां कैसे खुल जाए, इसका कोई भरोसा नहीं होता। अब अनुष्का शर्मा को ही ले लीजिए। अब उनकी किस्मत में आमिर नहीं लिखे थे तो कोई क्या कर सकता है। राजकुमार हीरानी की फ़िल्म 'पीके' में काम करने वालीं अनुष्का शर्मा को आमिर ख़ान के साथ काम करने का मौक़ा छह साल पहले ही मिल सकता था। ये राज़ ख़ुद अनुष्का शर्मा ने खोला फ़िल्म 'पीके' के प्रमोशन पर।
राजकुमार हीरानी की फ़िल्म '3 इडियट्स' के लिए अनुष्का शर्मा ने भी ऑडिशन दिया था पर उन्हें नहीं चुना गया था। लेकिन आज वही अनुष्का लीड रोल में आमिर खान के साथ काम कर रही हैं।
पढ़िए: किस फिल्म में दिखेगी विराट - अनुष्का की जोड़ी
उन्होंने बताया कि तक़रीबन दो सौ लड़कियों ने फ़िल्म के लिए ऑडिशन दिया था। पर अंत में ये रोल करीना कपूर को दे दिया गया। मज़े की बात ये है कि खुद राजकुमार हीरानी और आमिर ख़ान को भी ये बात पता नहीं थी और 'पीके' की शूटिंग के दौरान जब उन्होंने दोनों को ये बात बताई तो सब हैरान रह गए।
Video: Pk में अनुष्का - सुशांत का 'चार कदम' का रोमांस
खैर अनुष्का के हिस्से ये रोल नहीं आया। इसके बाद अनुष्का शर्मा को यशराज प्रोडक्शन्स की रब ने बना दी जोड़ी के लिए फाइनल कर लिया गया। अगस्त 2008 में थ्री इडियट्स की शूट स्टार्ट हुई और दिसंबर 2008 में रिलीज़ हुई थी रब ने बना दी जोड़ी। है न गज़ब का को इंसिडेंस!


Click it and Unblock the Notifications
