...रणबीर कपूर के किस करने पर ये था अनुष्का का रिएक्शन!
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग आजकल जोरशोर से की जा रही है। यह फिल्म दोनों के लिए थोड़ी खास है क्यों कि यह 90 के दशक के पहले की कहानी पर आधारित फिल्म हैं। फिल्म में एक रोमांटिक स्टोरी देखने को मिलेगी । इसलिए ज़ाहिर सी बात है इसमें रोमांस का तड़का भी जमकर लगेगा।
फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन हंगामा तब मचना शुरू हो गया जब खबरें आईं कि फिल्म में अनुष्का और रणबीर एक लिपलॉक करते नज़र आएंगे। हाल ही में अनुष्का से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इन बातों के बारे में पछने वाले लोग चीप होते हैं।
ये फिल्म का एक सीन था उन्हें करना था तो उन्होंने किया लेकिन इस बात को सनसनी की तरह फैलाना कि अरे अनुष्का रणबीर बोल्ड हुए, रणबीर ने दिया अनुष्का को किस ये सारी चीज़ें किसी को भी असहज कर सकती है। ऐसी बातें पूछने और लिखने वाले चीप हैं।
ALSO READ:रणवीर-अनुष्का ने सिखाए ब्रेक अप के बाद के 10 rules
वैसे अनुष्का की बात में काफी सच है। हर स्टार की निजी ज़िंदगी है लेकिन कैमरा उनका काम है। और अपने काम को परफेक्ट हर कोई करना चाहता है चाहे उसके लिए कैमरे पर इंटिमेट होना पड़े या लिप लॉक करना पड़े। फिल्म में रणबीर जॉनी बलराज नाम के बॉक्सर व गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं जो रोज़ी नाम की सिंगर से जुनून की हद तक प्यार करता है।
ALSO SEE: PICS:अनुष्का ने किया करियर का HOTTEST फोटोशूट


Click it and Unblock the Notifications
