अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की 'अभिनव बिंद्रा बॉयोपिक' डिब्बाबंद- शुरू की दूसरी फिल्म की शूटिंग!
भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शॉर्प शूटर अभिनव बिंद्रा की बॉयोपिक काफी जोर शोर से शुरु हुई थी। फिल्म में हर्षवर्धन कपूर और अनिल कपूर को फाइनल भी कर लिया गया था। लेकिन लंबे समय तक फिल्म से जुड़ी कोई खबर नहीं आई। वहीं, अब ताजा अफवाहें हैं कि बॉयोपिक ठंडे बस्ते में जा चुकी है।
बताया जा रहा है कि अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर ने अब दूसरी फिल्म पर काम शुरु कर दिया है। और इसकी शूटिंग राजस्थान में शुरु भी हो चुकी है। फिल्म का नाम है 'थार', जिसमें हर्षवर्धन के साथ दिखेंगी फातिमा सना शेख। इस फिल्म का निर्देशन राज सिंह चौधरी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अभिनव बिंद्रा बॉयोपिक की बात करें तो, हर्षवर्धन ने कहा था कि, यह फिल्म उनके करियर की दिशा बदल देगा। वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे। ऐसे में फिल्म ठंडे बस्ते में क्यों डाल दी गई है, फिलहाल इसके पीछे का कारण सामने नहीं आया है। इस बायॉपिक का निर्देशन कन्नन अय्यर करने वाले थे।
शाहरुख खान की पठान VS अक्षय कुमार की पृथ्वीराज- दिवाली पर YRF का ब्लॉकबस्टर धमाका फाइनल ?


Click it and Unblock the Notifications