शाहरुख खान की पठान VS अक्षय कुमार की पृथ्वीराज- दिवाली पर YRF का ब्लॉकबस्टर धमाका फाइनल ?

साल 2021 फिल्मों के मामले में काफी धमाकेदार होने वाला है। यह सबसे ज्यादा फिल्मों की रिलीज के साथ रिकॉर्ड भी कायम हो सकता है। बॉलीवुड ने भी इस साल को दर्शकों के लिए शानदार बनाने के लिए कमर कस ली है। जहां सूर्यवंशी, 83 और राधे की रिलीज डेट को लेकर लगातार बातें चल रही हैं। वहीं, यशराज फिल्म्स भी अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज डेट का एलान जल्द करने वाला है।

अब जबकि थियेटर्स 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल चुके हैं। यशराज फिल्म्स शाहरुख खान की पठान से लेकर अक्षय कुमार की पृश्वीराज, रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार तक, सभी फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा करेगा।

Shahrukh Khan

बहरहाल, बॉलीवुड हंगामा में आए एक रिपोर्ट की मानें तो YRF की एक फिल्म का दिवाली पर रिलीज होना फाइनल है। और ज्यादा उम्मीदें शाहरुख खान की पठान पर आकर टिकी हैं।

साल 2020 में यशराज फिल्म्स ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे किए। इस मौके पर यशराज अपने बैनर तले बनने वाली फ़िल्मों का ऐलान करने वाला था लेकिन कोरोना की वजह से टाल दिया गया। सूत्रों की मानें तो अब यह ऐलान जल्द होने वाला है।

पठान

पठान

यशराज की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक है शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फ़िल्म पठान। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। शाहरुख लगभग 2 सालों के बाद बड़ी स्क्रीन पर आ रहे हैं, लिहाजा, यशराज इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

पृथ्वीराज

पृथ्वीराज

वहीं, ऐतिहासिक ड्रामा पृथ्वीराज भी बनकर तैयार है। अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त अभिनीत इस फ़िल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने डायरे्क्ट किया है। इस बिग बजट फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

शमशेरा

शमशेरा

रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की डकैत ड्रामा शमशेरा भी इसी साल रिलीज होनी है। यह बिग बजट फिल्म लंबे समय से बन रही है, लेकिन कोरोना की वजह से अटक गई थी। फिल्म का निर्देशन किया है करण मल्होत्रा ने।

संदीप और पिंकी फ़रार

संदीप और पिंकी फ़रार

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर यह फिल्म लगभग दो सालों से बनकर तैयार है। लेकिन रिलीज नहीं हो पाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज इस साल इसे भी थियेटर्स में लाएगी।

जयेशभाई जोरदार

जयेशभाई जोरदार

यशराज फिल्म्स की फ़िल्म "जयेशभाई ज़ोरदार" 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ होने वाली थी।जयेशभाई जोरदार का निर्देशन दिव्यांक ठाकुर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी शालिनी पांडे।

बंटी और बबली 2

बंटी और बबली 2

सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी स्टारर'बंटी और बबली 2' इस साल थिएटरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है।

विकी कौशल की फ़िल्म

विकी कौशल की फ़िल्म

यशराज की सातवीं फ़िल्म है विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित विकी कौशल की फ़िल्म। फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। हालांकि यह फ़िल्म अगले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विकी के साथ दिखेंगी मानुषी छिल्लर।

टाइगर 3

टाइगर 3

इसके साथ ही रिपोर्ट्स हैं कि मार्च से यशराज की बिग बजट फ्रैंचाइजी टाइगर की अगली फिल्म फ्लोर पर आने वाली है। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे। फिल्म 2022 में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X