एक साथ बर्थडे केक काटेंगे रेखा-अमिताभ!
अमिताभ और रेखा...दो जिस्म और एक साया... रील लाईफ का ऱियल रोमांस। जो आज भी दिलों में कैद है, इस प्यार में कितनी सच्चाई है इस बारे में किसी को पता नहीं है लेकिन दोनों के दिलों की कशिश को लोग आज भी जानना जरूर चाहते है। अधूरी प्रेम कहानी के दोनों किरदार आज फिल्मी दुनिया की दो जानी-मानी हस्तियां है जिन्हें हर कोई पढ़ना और देखना चाहता है लेकिन दोनों कभी-कभी साथ-साथ दिखायी नहीं पड़ते हैं।
इसलिए हो सकता है जो लोग इन दोनों को साथ देखना चाहते हैं उनकी हार्दिक इच्छा अब बहुत जल्द पूरी हो जाये क्योंकि दोनों सितारे अपना जन्मदिन साथ-साथ मना सकते हैं वो भी सबके सामने वो भी जया बच्चन की मौजूदगी में।दरअसल राज्य सभा सदस्य जया बच्चन ने बिग बी के जन्मदिन, जो कि 11 अक्टूबर को है, पर घर में पूजा रखी है जिसमें तो केवल पारिवारिक मित्र ही शामिल होंगे लेकिन इससे एक दिन पहले यानी 10 अक्टूबर को उन्होंने एक बड़ी पार्टी रखी है जो कि अनिल अंबानी के मुंबई स्टूडियो की छत के नीचे होगी उसमे फिल्मी सदस्यों और राज्यसभा के मेंबरो को बुलाया गया है और चूंकि रेखा भी अब राज्यसभा सदस्य है, इसलिए वो भी इस पार्टी में आमंत्रित हैं और संजोग से दस तारीख को रेखा का भी जन्मदिन है।
इसलिए कहा जा रहा है रेखा और अमिताभ एक साथ करीब 30 साल बाद अपना जन्मदिन साथ-साथ मनायेंगे अगर ऐसा होता है कि यह बॉलीवुड के लिए बड़ी और लोगों के लिए ब्रेकिंग न्यूज होगी। इस पार्टी में होस्ट करण जौहर रहेंगे। आपको बता दें कि रेखा इस साल 59 बरस की और अमिताभ 70 साल के हो जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
