..................... Amitabh Bachchan Birthday Celebration Without Rekha and Amar Singh | अमिताभ की महफिल से गायब रहे अमर सिंह और रेखा - Hindi Filmibeat

अमिताभ की महफिल से गायब रहे अमर सिंह और रेखा

पिछले दिनों खबर आयी थी कि अमिताभ बच्चन के जन्मदिन की पार्टी पर अभिनेत्री रेखा भी पहुंचेंगी लेकिन पार्टी में सब तो आये लेकिन रेखा नदारद थीं। पिछले हफ्ते खबर आयी थी कि अमिताभ की बर्ड डे पार्टी उनकी धर्मपत्नी जया बच्चन ने आयोजित किया है और उन्होंने राज्यसभा और बॉलीवुड के सभी नामचीन हस्तियों को बुलाया है। और चूंकि रेखा भी अब राज्यसभा सदस्य हैं इसलिए वो भी इस महफिल की शान बनेंगी लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ सब आये लेकिन रेखा नहीं आयीं।

यही नहीं इस पार्टी में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी आये लेकिन अमिताभ को बड़े भईया कहने वाले अमर सिंह नदारद रहे। यही नहीं हमेशा अमिताभ के पीछे पड़ने वाले शत्रुघन सिन्हा ने भी अपने पूरे परिवार के साथ इस महफिल की शान बढ़ायी तो वहीं अमिताभ को शुभकामनाएं देने के लिए शशि कपूर भी व्हील चेयर पर पहुंचे लेकिन ना तो अमिताभ की महफिल में गलबहियां मिलने वाले अमर सिंह नजर आये और ना ही उनकी तथाकथित महबूबा रेखा।

वैसे अनिल अंबानी के वेन्यू प्लेस पर हो रही इस पार्टी में काफ शानदार रही। काले रंग लंबे कोर्ट में अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ काफी खुश लग रहे थे। उन्होंने इस बार अपना केक अपनी लविंग पोती आरध्या के साथ काटा। लाल रंग के सलवार-कुर्ते में जया बच्चन ने बड़े ही शर्मिले अंदाज में अमिताभ को केक खिलाया। बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने अमिताभ को उनके जन्मदिन की बधाईयां दीं।

आईये तस्वीरों के जरिये जानते हैं कौन-कौन बना अमिताभ की महफिल की शान..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X