आंखे 2 का हिस्सा नहीं होंगे अमिताभ बच्चन और सिद्धार्थ मल्होत्रा? इस वजह से छोड़ दी फिल्म!

काफी समय से विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में वर्ष 2002 में आई फिल्म 'आंखें' के सीक्वल को लेकर चर्चा है और आंखे 2 को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और कंटेंट को लेकर काफी चर्चा हासिल की थी। कुछ समय पहले खबर आई थी कि इसके सीक्वल में कहानी बिल्कुल अलग होने वाली है और सितारों को लेकर अपडेट सामने आई थी।

पता चला था कि फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। लेकिन अब जो खबर चर्चा में चल रही है वो फैंस के लिए काफी निराश करने वाली है। पता चला है कि इस फिल्म में ना ही अमिताभ बच्चन और ना ही सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। फिल्म दोनों ने अपने हाथ खींच लिए हैं। इसको लेकर कारण बताया जा रहा है कि फिल्म में काफी देरी हो रही थी और लगातार इसके फ्लोर पर आने की डेट्स बढ़ रहीं थीं।

अंधे आदमी का रोल

अंधे आदमी का रोल

हालांकि पहले आ रहीं खबरों में बताया जा रहा था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अंधे आदमी का रोल प्ले करेंगे वहीं, बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन निगेटिव किरदार दिखेगे।

अनिल कपूर और राणा दग्गुबाती

अनिल कपूर और राणा दग्गुबाती

मिड डे की एक खबर की मानें तो फिल्ममेकर्स अब एक नई जोड़ी की तलाश कर रहे हैं और इसमें अनिल कपूर और राणा दग्गुबाती का नाम सामने आ रहा है।

आधिकारिक ऐलान नहीं

आधिकारिक ऐलान नहीं

हालांकि इन दोनों ही खबरों को लेकर मेकर्स की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

2002 में रिलीज

2002 में रिलीज

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म आंखे में अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, परेश रावल, अमिताभ बच्चन और सुष्मिता सेन ने मुख्य भूमिका निभाए थे।

धमाका कर दिया था

धमाका कर दिया था

इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और कुछ अलग कहानी होने के कारण फैंस ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया था।

'टाइगर श्रॉफ के अपोजिट एक्शन करने में घबराहट होती है'- कृति सैनन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X