'टाइगर श्रॉफ के अपोजिट एक्शन करने में घबराहट होती है'- कृति सैनन
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा चल रहे हैं लेकिन गणपत को लेकर काफी खबरें हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली हैँ। कृति सैनन का ऐलान होने के बाद से उनको लेकर काफी खबरें हैं और फैंस बेहद खुश हैं। इस फिल्म में एक्शन काफी तगड़ा होने वाला है और इसको लेकर कृति सैनन भी काफी मेहनत कर रही हैं।
फिल्म में कृति भी एक्शन करेंगी इसका पता तब ही चल गया था जब उनको लेकर फिल्म में ऐलान हुआ था। अब कृति सैनन ने टाइगर श्रॉफ के सामने एक्शन करने को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि चर्चा में है।

कृति सैनन ने कहा है कि 'वो हम जुलाई में शूटिंग शुरु करने वाले हैं लेकिन टाइगर श्रॉफ के सामने एक्शन करने को लेकर मैं काफी ज्यादा डरी हुई हूं। इसका कारण ये है कि इसमें टाइगर काफी अच्छे हैं।
जब आप टाइगर के साथ एक्शन करते हैं तो आपको परफेक्ट होना पड़ता है।' कृति का ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है। गौरतलब है कि कृति सैनन और टाइगर श्रॉफ ने एक साथ अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी, फिल्म थी हीरोपंती।
टाइगर श्रॉफ ने अपने दमदार एक्शन मूव्स से लोगों के दिल जीत लिए थे। इसके बाद से लगातार उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। इस फिल्म को लेकर भी फैंस काफी उत्सुक हैं।


Click it and Unblock the Notifications