ई काम...हमसे ना हो पाएगा: अमिताभ बच्चन
वो महानायक हैं...हर शॉट में परफेक्ट। डायरेक्टर के एक बार एक्शन बोलने के बाद शॉट ओके होकर ही सीन खत्म होता है। 70 से ऊपर की उम्र में भी वो शाहरूख, सलमान, आमिर को टक्कर देते हैं और आज भी उनकी एक झलक को लोग बेताब रहते हैं। बात हो रही है बिग बी अमिताभ बच्चन की।
लेकिन इस महानायक को भी एक काम करने में पसीने छूट जाते हैं और वो इसे कभी नहीं करना चाहते। अजय देवगन, आमिर खान, राकेश रोशन सब इस रास्ते को अपना चुके हैं लेकिन अमिताभ बच्चन का साफ शब्दों में कहना है कि ये काम उनसे नहीं पाएगा।
बात हो रही निर्देशन की। फ़िल्म शमिताभ के लिए एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ ने मुंबई के अखबार डीएनए को बताया कि उन्हें निर्देशन की समझ है ही नहीं और ना ही उन्हें पता है कि एक सीन को दूसरे के साथ कैसे सीक्वेंस में जोड़ा जाएगा।
ALSO READ: ऐसी है कभी खुशी कभी गम 2 की कहानी
उन्होंने माना कि कैमरे के आगे करने के लिए बहुत कुछ होता है और आपको गाईड करने के लिए निर्देशक भी होते हैं लेकिन कैमरे के पीछे चीज़ें मुश्किल होती हैं। गौरतलब है कि अमिताभ ने अपने अभिनय का जादू कई फ़िल्मों में दिखाया है लेकिन उन्होंने अभी तक निर्देशन की बागडोर अपने हाथ में नहीं ली है। लेकिन बिग बी की इस बात से साफ हो गया कि ये काम उनसे ना हो पाएगा!


Click it and Unblock the Notifications
