ALERT: एक सुपरहिट फिल्म.. धमाकेदार रिमेक.. ये फ्लॉप जोड़ी है फाइनल!
[गपशप] 1991 में आई सुपरहिट फिल्म 'दिल है की मानता नहीं' के रिमेक में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के फाइनल होने की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्देशन का कमान महेश भट्ट नहीं संभालेंगे।
याद दिला दें, 1991 में आई इस फिल्म में पूजा भट्ट और आमिर खान ने मुख्य किरदार निभाया था। दर्शकों ने ढ़ेर सारा प्यार दिया था और फिल्म हो गई थी सुपरहिट। खासकर फिल्म के गानों ने ऐसी जगह बनाई थी, कि आज भी बॉलीवुड के बेस्ट रोमांटिक गानों में वह शुमार है।
ALERT: शाहरूख- आलिया.. गोवा में.. अजब प्रेम की गजब कहानी!
फिल्म के रिमेक की बात पर महेश भट्ट ने कहा कि, 'दिल है की मानता नहीं' मेरे लिए सोने की खान है, जल्द ही हम इसकी फिर से शुरूआत करने वाले हैं। फिल्म की कहानी फिर से महेश भट्ट ही लिखने वाले हैं, लेकिन शायद डाइरेक्ट कोई ही करे। हालांकि आलिया अपने पिता की कम से कम एक फिल्म में जरूर एक्टिंग करना चाहती हैं।
कोई दो राय नहीं कि हमें इस सुपरहिट रिमेक का इंतजार रहेगा। लेकिन शाहिद और आलिया की जोड़ी को शानदार के बाद दर्शक कितना अपनाएं.. यह देखना दिलचस्प होगा।
यहां देखिए आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

