आरआरआर में बढ़ाया गया आलिया भट्ट का किरदार? मेकर्स ने ले डाला सबसे बड़ा फैसला!
कई सितारे इस समय काफी काम कर रहे हैं लेकिन अभिनेत्री आलिया भट्ट अभी बॉलीवुड की सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। इस समय वो कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म आरआरआर को लेकर उनका सीता लुक सबसे सामने रिलीज किया गया था जिसको काफी पसंद किया गया था। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित यह फिल्म पैन इंडिया की सबसे प्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक है और आलिया भट्ट इसका हिस्सा हैं।
आरआरआर से इस समय जो खबर चर्चा में चल रही है वो आलिया के फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है। खबर आई थी कि आलिया भट्ट का इस फिल्म में कैमियो है और वो कुछ समय के लिए नजर आने वाली हैं। लेकिन खबरों क माने तो मेकर्स ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। दरअसल अब आलिया भट्ट का किरदार काफी बड़ा होगा और वो फिल्म में शानदार किरदार निभाएंगी।
जॉर्जिया एंड्रियानी ने 'बवाल' सॉन्ग पर बोल्ड मूव्स से किया धमाका, फैंस लगातार कर रहे हैं कमेंट!


Click it and Unblock the Notifications