..................... आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट आई सामने, दिवाली के बाद बड़ा धमाका, नई डिटेल! | Alia bhatt ranbir kapoor Brahmastra release date expected to announce soon release after diwali December 2021 - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट आई सामने, दिवाली के बाद बड़ा धमाका, नई डिटेल!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फैंस को ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट का ऐलान है। हाल में ही सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खोलने की इजाजत मिली। जिसके बाद बीते हफ्तों में रूही, मुंबई सागा और संदीप और पिंकी फरार जैसी फिल्में रिलीज भी हुईं। रूही एवरेज साबित हुई तो मुंबई सागा की कमाई की रेस जारी है।

अब फैंस की नजरें ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट के ऐलान पर है। जिससे कुछ नई डिटेल सामने आई है। अभी तक ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि मेकर्स जल्द ही ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो ब्रह्मास्त्र फिल्म की तैयारी अंतिम पड़ाव है। अभी फिल्म रिलीज के लिए तैयार तो नहीं हैं लेकिन मेकर्स तेजी से इस पर काम कर रहे हैं। खबरें हैं कि मेकर्स जल्द ही रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र का एक प्रोमो शूट करेंगे और रिलीज डेट की घोषणा कर सकते हैं।

रणबीर कपूर के कोरोना होने से प्लानिंग चेंज

रणबीर कपूर के कोरोना होने से प्लानिंग चेंज

हाल में ही रणबीर कपूर कोरोना से संक्रमित पाए गए। जिसके चलते मेकर्स की प्लानिंग में बदलफेर होगा। तय प्लान होल्ड पर चले गए हैं।

 ब्रह्मास्त्र कब होगी रिलीज

ब्रह्मास्त्र कब होगी रिलीज

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ब्रह्मास्त्र फैंस को इस साल ही देखने को मिल सकती है। खबरें हैं कि दिवाली के बाद नवंबर या दिसंबर के शुरुआती में फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।

ब्रह्मास्त्र के लिए ये है खास स्लॉट

ब्रह्मास्त्र के लिए ये है खास स्लॉट

ब्रह्मास्त्र को नवंबर आखिरी और दिसंबर के शुरुआत में रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे हैं। ये कयास इस आधार पर लगाए जा रहे हैं क्योंकि इस समय कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

ब्रह्मास्त्र पर तैयारी

ब्रह्मास्त्र पर तैयारी

कार्तिक आर्यन और तब्बू स्टारर फिल्म भूल भुलैया नवंबर 19 को रिलीज हो रही है। वहीं टाइगर श्रॉफ की बड़ी फिल्म हीरोपंती 3 दिसंबर को रिलीज हो रही है तो वहीं लाल सिंह चड्ढा दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर दस्तक देगी। इन आकंड़ों को देखते हुए नवंबर के आखिरी और दिसंबर के शुरुआती दिनों का स्पॉट खाली है।

ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट पर अफवा

ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट पर अफवा

इतना ही नहीं 26 नवंबर और 10 दिसंबर इन दो स्लॉट पर ब्रह्मास्त्र के रिलीज करने की अफवाहें भी हैं।

 शाहरुख खान का कैमियो

शाहरुख खान का कैमियो

ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं शाहरुख खान खास कैमियो करते दिखेंगे। फिल्म मेगा बजट है जिसे अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है।

दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में हुई अमिताभ बच्चन की एंट्री, धमाकेदार स्टारकास्ट-जल्द शुरू होगी शूटिंग!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X