..................... दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म में हुई अमिताभ बच्चन की एंट्री, धमाकेदार स्टारकास्ट-जल्द शुरू होगी शूटिंग! | Amitabh Bachchan enters in Deepika Padukone's The Intern to play Rishi Kapoor’s role - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में हुई अमिताभ बच्चन की एंट्री, धमाकेदार स्टारकास्ट-जल्द शुरू होगी शूटिंग!

बीते साल दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म द इंटर्न फिल्म का ऐलान किया था। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न का हिंदी रीमेक था। जिसमें दीपिका के साथ ऋषि कपूर नजर आने वाले थे।लेकिन बीते साल ऋषि कपूर का निधन हो गया। तब से ये फिल्म होल्ड पर चली गई। लेकिन अब एक बार फिर द इंटर्न से खबरें सामने आने लगी हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही द इंटर्न की शूटिंग शुरू हो सकती हैं और इस फिल्म में ऋषि कपूर की जगह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को जगह मिल सकती है। फिल्म में ऋषि कपूर को रॉबर्ट डी नीरो वाला रोल निभाने वाले थे, अब अमिताभ बच्चन वह रोल प्ले कर सकते हैं। हालांकि ऐसी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

The Intern

दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन साथ में पहले भी काम कर चुके हैं। पीकू फिल्म में दोनों बाप बेटी की भूमिका निभाई थी और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। जिसने ढेर सारे अवॉर्ड्स भी हासिल किए थे।

द इंटर्न फिल्म

द इंटर्न फिल्म

दीपिका की ये फिल्म इंटिमेट और रिलेशनशिप पर बेस्ड फिल्म है जो कि वर्कप्लेस के इर्दगिर्द घूमती है। ये फिल्म आजकल ऑफिस के माहौल पर बेस्ड है।

दीपिका की पठान

दीपिका की पठान

इस फिल्म के अलावा दीपिका के पास पठान भी है। शाहरुख खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित पठान में दीपिका लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले करेंगी। जिसमें सलमान खान का कैमियो भी फैंस को देखने को मिलेगा।

महाभारत

महाभारत

द्रोपदी की कहानी को दिखाती मधु मंटेना की एक माइथोलॉजिकल फ़िल्म महाभारत पिछले लंबे समय से चर्चा में है। जिसमें दीपिका को द्रोपदी का रोल ऑफर हुआ। लेकिन अभी इसकी कोई तैयारी शुरू नहीं हुई है।

 83

83

रणबीर कपूर के साथ क्रिकेट पर बी फिल्म 83 में भी दीपिका पादुकोण हैं जहां वह उनकी पत्नी का रोल निभाती दिखेंगी।

 नाग अश्विन की फिल्म- प्रभास के साथ

नाग अश्विन की फिल्म- प्रभास के साथ

प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण के जोड़ी तय हुई है जिसमें अमिताभ बच्चन के होने की खबर भी है। इसे एक scifi फिल्म बताया जा रहा है।

हाउसफुल 5 की चर्चा

हाउसफुल 5 की चर्चा

लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि दीपिका पादुकोण हाउसफुल 5 में नजर आएंगी। जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, दीपिका, जैकलीन और कृति सेनन और अक्षय कुमार समेत स्टारकास्ट को लेकर अफवाहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X