Oooo..फ्लॉप फिल्मों से परेशान परिणीति की हेल्प कर रहीं हैं ये एक्ट्रेस!
[गपशप] बहुत कम लोगों को ही जानकारी होगी कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट अच्छे दोस्त हैं। लिहाजा, इसी दोस्ती के नाते आलिया फिल्मों को लेकर परिणीति की मदद कर रही हैं। आपको बता दें, साल 2014 परिणीति चोपड़ा के लिए काफी बुरा साबित हुआ है। वहीं, 2015 में भी उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है।
2014 में परिणीति की तीन फिल्में रिलीज हुई थी, हंसी तो फंसी, दावत-ए-इश्क और किल-दिल। लेकिन अफसोस कि इनमें से एक भी फिल्म बॉक्सऑफिस पर सफल नहीं रही। किसी तरह करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म हंसी तो फंसी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने को मजबूर किया।
लिहाजा, प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति ने अब फिल्मों से कुछ वक्त का ब्रेक लिया है। और इसी बीच उनका साथ दिया है आलिया भट्ट ने। हालांकि हमें उम्मीद है कि परिणीति एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर सबको हैरान कर देंगी। लेकिन तब तक उनके फैंस को उनकी कमी खलेगी।
पढ़ें- Oppss..ऐश्वर्या और कैटरीना ने किया सोनम कपूर को नाराज!
आलिया और परिणीति भले ही बॉलीवुड में आमने सामने हों। लेकिन रियल लाइफ में इनकी दोस्ती काफी स्वीट है। आलिया इन दिनों परिणीति को इस लो-फेज से निकलने में मदद कर रही हैं। हम्ममम....वैसे आलिया का यह बर्ताव बहुत ही स्वीट है....आप का क्या मानना है..
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी चटपटी खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


