अक्षय कुमार के साथ फिल्म करेंगे ये निर्देशक- धमाकेदार क्राइम- ड्रामा, एक्शन और स्टाइल से भरपूर?
लॉकडाउन के दौरान भी अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में व्यस्त हैं। अक्षय लगातार फिल्मों की स्क्रिप्ट सुन रहे हैं। अफवाहों की मानें तो हाल ही में निर्देशक संजय गुप्ता ने भी अक्षय कुमार को एक स्क्रिप्ट सुनाई है, जो कि धमाकेदार एक्शन- क्राइम ड्रामा फिल्म होगी। ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म करने के बाद संजय गुप्ता बॉलीवुड के खिलाड़ी के साथ काम करना चाह रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो फिल्म में भरपूर एक्शन है, जिसे देखते हुए निर्देशक अक्षय को ही साइन करना चाहते हैं। फिल्म में एक्शन, स्टाइल और ग्लैमर देखने को मिलेगा। यदि बात बन जाती है तो 'शूटआउट 3' के बाद इस फिल्म पर काम शुरु कर दिया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय इस फिल्म पर हामी भरते हैं या नहीं। फिलहाल लॉकडाउन के बाद, संजय गुप्ता अपनी फिल्म 'मुंबई सागा' की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं।

फिलहाल अक्षय कुमार 6 फिल्मों में जुड़े हुए हैं, जो कि सिनेमाघर के खुलते ही बैक टू बैक रिलीज होने वाली है। जल्द ही अक्षय आगामी फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग के लिए लंदन जाने वाले हैं। ऐसे में अभिनेता किसी नई फिल्म को फिलहाल साइन करते हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
यहां देंखे अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों से जुड़ी जानकारी-
लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार ने की थी शूटिंग, कहा- 'अजीब लग रहा था, ना गले मिले, ना हाथ मिलाया'


Click it and Unblock the Notifications