पोस्टपोन हो सकती है अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम की रिलीज डेट? सूर्यवंशी बनी बड़ा कारण!
हाल में ही अक्षय कुमार की फिल्म 'बेट बॉटम' को लेकर कुछ बड़ी खबरें सामने आईं थीं और इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था। पता चला था कि सुपरस्टार अक्षय कुमार की ये फिल्म 28 मई को बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली है लेकिन अब अब एक और खबर है जो कि आपको परेशान कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर सकते हैं।
बॉलीवुड रिपोर्ट की एक खबर की मानें तो इसका कारण अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म सूर्यवंशी को बताया जा रहा है। गौरतलब है कि सूर्यवंशी 30 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है और इसी वजह से बेल बॉटम को पोस्टपोन किया जा रहा है। मेकर्स दोनों फिल्मों के बीच कुछ ज्यादा दिनों का अंतर रखने को लेकर विचार कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 से आई ये बड़ी अपडेट, खुशी से उछल पड़ेंगे म्यूजिक के दीवाने!


Click it and Unblock the Notifications