टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 से आई ये बड़ी अपडेट, खुशी से उछल पड़ेंगे म्यूजिक के दीवाने!
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म जब थिएटर्स में आती हैं किसी ना किसी तरह का बड़ा धमाका करके जाती हैँ। इस समय टाइगर अपनी अपकमिंग फिल्म हीरोपंती को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। इस फिल्म को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट आती रहती है और इस समय संगीत के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर ने दस्तक दी है। पता चला है कि इस फिल्म ए आर रहमान और महबूब की एंट्री हो गई है जो कि फिल्म के संगीत को चार चांद लगाने वाले हैँ।
तरण आदर्श ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. 'ए आर रहमान और महसूस ने हीरोपंती 2 को जॉइन किया है। एआर रहमान फिल्म का म्यूजिक देंगे जबकि महबूब इसके लिरिक्स पर काम करने वाले हैं।'

उनका ये पोस्ट जैसे ही सामने आया फैंस काफी खुश हो गए हैं और टाइगर इस बार एक फुल पैक धमाके के साथ सामने आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो..

3 दिसंबर 2021
अहमद खान द्वारा निर्देशित, रजत अरोड़ द्वारा लिखित फिल्म हीरोपंती 2 को 3 दिसंबर 2021 पर रिलीज किया जा रहा है।

क्रिसमस पर रिलीज
पहले उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म क्रिसमस पर दस्तक दे सकती है लेकिन आमिर खान लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस पर रिलीज हो, ऐसा माना जा रहा है।

तारा सुतारिया नजर आने वाली है
शायद इसी वजह से क्रिसमस से कई दिन पहले ही रिलीज डेट को तय कर दिया गया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, हीरोपंती 2 में कृति सेनन नहीं बल्कि तारा सुतारिया नजर आने वाली है।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
दोनों ने एक साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में काम किया था। अब एक बार फिर इस फिल्म में जुड़ने वाले हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आने वाले समय में बागी के अगले पार्ट का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











