SHOCK: अक्षय कुमार की फिल्म पर लगा आमिर खान का ग्रहण!
[गपशप] जिसने भी पीके देखी है और वो अच्छी फिल्मों का शौकीन है, उसे पता है कि ये फिल्म अक्षय कुमार और परेश रावल की बेहतरीन फिल्म ओह माय गॉड की कॉपी थी। अब ओह माय गॉड उतनी नहीं चली और इसका फायदा राजकुमार हिरानी ने पीके में जमकर उठाया था। लेकिन अब पीके ही अक्षय कुमार की मुश्किल का कारण बन गई है। दरअसल, ओह माय गॉड के डायरेक्टर उमेश शुक्ला काफी समय से फिल्म का सीक्वल बनाना चाह रहे थे। लेकिन अब उन्हें कोई नया प्लॉट नहीं सूझ रहा।
पहले उन्होंने सोचा था कि भगवान को धरती की नई मुश्किलों से अवगत कराएंगे लेकिन पीके के बाद हर चीज़ उन्हें वही पुराना प्लॉट लग रही है। और वो नहीं चाहते कि लोग उनके सीक्वल को पीके से जो़ड़ें। वैसे जिन्हें नहीं पता हो उन्हें बता देते हैं कि आमिर ने अक्षय की फिल्म से क्या क्या कॉपी किया -
pk omg akshay kumar aamir khan paresh rawal umesh shukla rajkumar hirani अक्षय कुमार पीके ओह माय गॉड आमिर खान उमेश शुक्ला राजकुमार हिरानी


Click it and Unblock the Notifications


