..................... Ajay Devgn thanks SharRukh Khan, said all is well - Hindi Filmibeat

अजय ने शाहरूख को बोला थैंक्यू कहां पंगे की खबर मीडिया की देन

अजय देवगन ने अभिनेता शाहरूख खान को थैंक्यू कहा है और बोला कि उनके और शाहरूख के बीच में कोई पंगा नहीं है, जो कुछ भी कहा और लिखा गया है वो सब मीडिया की देन है। मालूम हो कि बॉलीवुड के बादशाह खान ने ट्विटर के माध्यम से अजय को उनकी आने वाली फिल्म 'सिंघम रिटर्न्‍स' के लिए शुभकामनाएं दी थीं, जिसके लिए अजय ने उनका शुक्रिया अदा किया।

शाहरुख ने केवल अजय को ही विश नहीं किया है बल्कि उन्होंने फिल्म के निर्देशक और अपने जिगरी दोस्त रोहित शेट्टी को भी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी थी, जो उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्देशक रह चुके हैं। मालूम हो कि 'सिंघम रिटर्न्‍स' में अभिनेत्री करीना कपूर अजय देवगन की नायिका की भूमिका निभा रही हैं।

अजय ने शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर लांच पर शाहरुख द्वारा दी गई शुभकामनाओं का जिक्र करते हुए कहा, "मैं उनका तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।" अजय ने कहा, "मीडिया ने जो अफवाहें फैलाई और दिखाई, वह निराधार है। ऐसी कोई समस्या हमारे बीच कभी नहीं रही है। हम सब एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। हम एक इकाई की तरह काम करते हैं।"

मीडिया में खबरें आई थीं कि अजय और शाहरुख के बीच ताल्लुकात कुछ ठीक नहीं हैं। साल 2012 में अजय की 'सन ऑफ सरदार' और शाहरुख की 'जब तक है जान' एक ही समय पर प्रदर्शित हुई थी। अजय को इस बात से काफी धक्का लगा था और वो शाहरूख और यशराज के खिलाफ कोर्ट भी चले गये थे। बावजूद इसके दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं और दोनों ने ही जबरदस्त कामयाबी पायी।

कहा तो यह भी गया था कि अजय-शाहरूख के झगड़े के कारण काजोल ने शाहरूख और यशराज की दोस्ती भी तोड़ दी थी। इसलिए ही वो यश चोपड़ा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल भी नहीं हुईं थी।

गौरतलब है कि अजय की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्‍स' उनकी फिल्म 'सिंघम' का सीक्वल है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म और भी ज्यादा एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X