अजय को तलाश है अंग्रेजी नैनी की
हाल ही में अजय देवगन दोबारा पिता बने हैं। अजय अपने बच्चों का खास ख्याल रख रहे हैं। वे नहीं चाहते कि उनके बच्चों का ख्याल रखने में किसी भी तरह की गलती हो। यही वजह है कि उन्होंने तय कर लिया है कि वे अपने बच्चों के लिए यूके से नैनी खोजेंगे। खबर आ रही है कि अजय और काजोल इन दिनों यूके में नयी नैनी की तलाश कर रहे हैं।
गौर करें तो लगभग सभी बॉलीवुड के सितारे पूरी तरह अपने बच्चों की देखभाल नहीं कर पाते। उन्हें अपने बच्चों का ख्याल रखने के लिए हमेशा किसी न किसी आया पर निर्भर होना पड़ता है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि इस बात का खास ख्याल रखना पड़ता है कि वे बिल्कुल सही आया की तलाश करे। अजय भी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। हाल ही में अजय प्रियदर्शन की फिल्म तेज की शूटिंग के सिलसिले में यूके में थे।
उन्होंने यही पर अपनी यह तलाश जारी की। इसी दौरान काजोल और दोनों बच्चे भी यूके पहुंचे थे। ऐसे में अजय ने यूके में अच्छी नैनी की तलाश की, जो कम से कम दस दिनों के लिए तो काजोल के बच्चों का ख्याल रखें ही, साथ ही आगे भी भारत चल कर वह काजोल का हाथ बटाएं। अब देखना यह है कि अजय की तलाश कब तक पूरी होती है।


Click it and Unblock the Notifications
