करो़ड़ो की डील से खुश अजय के बीवी-बच्चे
इन दिनों बॉलीवुड के एक्शन किंग अजय देगवन काफी खुश हैं। वजह है उनकी स्टारइंडिया परिवार के साथ 400 करोड़ की डील जिससे अजय देवगन को अरबों का फायदा होगा। जाहिर है जब पति अरबपति हो तो उसकी बीवी के पांव जमीन पर कहां रहेंगे।कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों अजय देवगन की लविंग बीवी काजोल देवगन का होगा जो इन दिनों फिल्मों से दूर अपने दोनों बच्चों न्यासा और युग की परवरिश में लगी हुईं हैं।
फिल्मी गलियारें में खबर है कि अजय के मालामाल होने की वजह से ही काजोल को नई फिल्मों और नये प्रोजेक्ट में दिलचस्पी नहीं हैं। इसलिए वो फिल्मों के बारे में नहीं सोचती हैं।
खैर जो भी हो बात तो सही ही है कि अजय ने स्टार इंडिया के साथ 400 करोड़ का करार किया है। जिसके मुताबिक साल 2018 तक अजय देवगन जिन भी फिल्मों में काम करेंगे उसको प्रसारित करने का अधिकार केवल स्टार इंडिया को ही होगा और उस चैनल के अलावा और कोई भी अजय देवगन की फिल्मों को प्रसारित नहीं कर पायेगा।फिलहाल अजय देवगन अपनी इस डील से बहुत खुश हैं और उन्होंने कहा है कि इस तरह के करार से ना केवल उन्हें बल्कि उनके निर्माताओं को भी फायदा होगा। वो भी तगड़ा मुनाफा कमायेंगे। मालूम हो कि इस समय भोपाल में अजय देवगन प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
